आज से शुरू होगा शारदीय नवरात्र, मंदिरों में तैयारियां जोरों पर

शारदीय नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होगा. मां दुर्गा की आराधना के इस नौ दिवसीय अनुष्ठान के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जायेगा.

पंजवारा. शारदीय नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होगा. मां दुर्गा की आराधना के इस नौ दिवसीय अनुष्ठान के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जायेगा. पंजवारा व सबलपुर स्थित दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापना और पूजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मंदिर प्रांगण में आकर्षक सजावट और लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है. वहीं प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार व्यस्त हैं. पंजवारा दुर्गा मंदिर परिसर में लगने वाले पारंपरिक मेले को लेकर भी समितियों और स्थानीय लोगों की तैयारियां चल रही हैं. इस मौके पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >