धोरैया पुलिस ने 14 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार

14 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार

धोरैया. धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के करहरिया मदरसा के समीप गेरुआ नदी बांध के पास से 14 बोतल विदेशी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस को देख तस्कर भगाने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. तलाशी के क्रम में बाइक से विदेशी शराब बरामद किये गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है. इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. कारोबारी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >