एनएच 333ए बायपास निर्माण का एसडीएम ने किया निरीक्षण, रैयतों की सुनी समस्याएं

डीएम के निर्देश पर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राजकुमार ने एनएच-333ए अंतर्गत पंजवारा बाईपास एवं लखपुरा बायपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.

पंजवारा. डीएम के निर्देश पर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राजकुमार ने एनएच-333ए अंतर्गत पंजवारा बाईपास एवं लखपुरा बायपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लखपुरा बाईपास में निझरी गांव के पास तथा पंजवारा बाईपास में महादलित टोला के समीप चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने एनएच बाईपास परियोजना से प्रभावित रैयतों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं. महादलित टोला के रैयतों ने बताया कि अब तक उनका एलपीसी (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र) नहीं बन पाया है. वहीं कुछ रैयतों ने मुआवजा राशि कम मिलने को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की. इस पर एसडीएम राजकुमार ने स्पष्ट किया कि एनएच द्वारा भू-अर्जन के निर्धारित नियमों के तहत ही मुआवजा भुगतान किया जा रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि एलपीसी निर्माण को लेकर आगामी गुरुवार को पंजवारा में विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा, जिससे रैयतों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके. मौके पर बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, भू-अर्जन पदाधिकारी रणजीत कुमार, एनएच डिवीजन भागलपुर के एसडीओ सुधीर कुमार, बाराहाट के प्रभारी सीओ अभय श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर भास्कर, भू-अर्जन अमीन श्रवण कुमार, अंचल अमीन शशिकांत शाह तथा पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOURAV KASHYAP

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >