मजदूरी भुगतान की मांग को ले नपं कार्यालय में सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को बकाया मजदूरी की भुगतान को लेकर सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान नगर प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की.

अमरपुर. नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को बकाया मजदूरी की भुगतान को लेकर सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान नगर प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की. प्रदर्शनकारी कर्मी अनिल कुमार दास, धनंजय मेहतर, पवन मलिक, राजु मेहतर, संजय मलिक, प्रमोद मलिक, विनोद मेहतर, आकाश मेहतर, अंजली देवी, नगीना देवी, बबीता देवी आदि ने बताया कि विगत 45 दिनों से वेतन भुगतान नही किया गया है. जिस कारण सफाई कर्मियों के बीच राशन से लेकर तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न हो गयी है. राशन दुकानदार भी राशन उधार नहीं दे रहा है, जिस कारण सफाई कर्मियों के बीच भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जब भी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद तथा सफाई संवेदक से बकाया राशि की भुगतान कर देने की मांग की जाती है तो दोनों आश्वासन देकर मामले को रफा-दफा कर देते हैं. उधर सफाई कर्मियों की अचानक हड़ताल की वजह से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गयी है. शहर के चौक चौराहे से लेकर गली मोहल्लों में कूड़े का ढेर लग गया है, जिससे शहरवासी परेशान हैं.

जल्द ही सभी सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान किया जाएगा : मुख्य पार्षद

मामले को लेकर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रीता साहा ने बताया कि सफाई कर्मियों की सुख-दुख का नगर प्रशासन पूरी तरह से ख्याल रख रहा है. बकाया वेतन के भुगतान को लेकर सफाई संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. जल्द ही सभी सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा. आगे बताया कि हर माह के पांच से 10 तारीख के बीच सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाता था, लेकिन इस बार कुछ परेशानियों की वजह से ससमय सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है. उन्होंने संबंधित संवेदक को जल्द ही बकाया वेतन के भुगतान करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >