बांका. बाराहाट पुलिस ने अवैध रूप से बालू के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को पनियां नहर से एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और बालू की ढुलाई को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी. इसी को देखते हुए पुलिस गश्त तेज की गयी है. इसी दौरान गश्ती दल ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया. उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और संबंधित लोगों की पहचान कर आगे सख्त कदम उठाये जायेंगे. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए खनन पदाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
