संपूर्ण क्रांति मंच कटोरिया में 18 सितंबर को

संपूर्ण क्रांति मंच बिहार जिला इकाई की आवश्यक बैठक शहर स्थित पुरानी ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में रविवार को हुई

बांका. संपूर्ण क्रांति मंच बिहार जिला इकाई की आवश्यक बैठक शहर स्थित पुरानी ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में रविवार को हुई. अध्यक्षता शशि शेखर चौधरी ने की. मौके पर प्रांतीय सचिव त्रिपुरारी सिंह व अजय कांत मिश्रा ने जिला स्तरीय बैठक 18 सितंबर को कटोरिया में आयोजित करने की बात कही. साथ ही सभी भूमिगत साथियों और संघ के सदस्यों को कटोरिया में शतप्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया. कहा गया यहां से हम सभी पेंशन व उचित सम्मान की मांग जोरदार तरीके से उठाएंगे. मौके पर शंकर प्रसाद, रामदेव प्रसाद साह, रवींद्र कुमार चैधरी, नरेश साह, योगेंद्र हरिजन, देवनारायण मांझी सहित अन्य सदस्य मुख्य रुप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >