Banka News: बौंसी (बांका). माधवन मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शिवधाम, बौंसी की बीएड द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु-छात्रा साधना कुमारी ने सत्र 2024-26 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. कॉलेज की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार साधना ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के अंतर्गत कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने 1300 में 1142 अंक हासिल किए, जो 87.84 प्रतिशत है.
मेहनत और अनुशासन को बताया सफलता का आधार
कॉलेज प्रबंधन ने साधना की उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया. संस्थान के चेयरमैन अरविंदाक्षन माडम्बत एवं प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार पांडे ने साधना को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
साधना कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, मित्रों के प्रोत्साहन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए नियमित अध्ययन के साथ आत्मअनुशासन और निरंतर प्रयास जरूरी है.
समय प्रबंधन को बताया सफलता की कुंजी
साधना ने कहा कि ईमानदारी से पढ़ाई, नियमित लेखन अभ्यास और समय का बेहतर प्रबंधन सफलता के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने की बात कही.
कॉलेज परिवार ने दी शुभकामनाएं
Banka News: साधना की उपलब्धि पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दीं. कॉलेज प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान का नाम आगे बढ़ाएंगी.
