सड़क दुर्घटना में घायलों में एक की मौत, अन्य दो का चल रहा इलाज

फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में गुरुवार के देर रात्रि खेसर-रामपुर मुख्य सड़क के विद्युत सब स्टेशन के निकट सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में गुरुवार के देर रात्रि खेसर-रामपुर मुख्य सड़क के विद्युत सब स्टेशन के निकट सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इस घटना में जख्मी थाना क्षेत्र के फुल्लीडुमर गांव निवासी राज किशोर यादव के पुत्र पीयूष कुमार यादव (30), पड़ावचक गांव निवासी सहदी यादव के पुत्र कारू यादव(45), एवं तीसरा व्यक्ति शंभूगंज थाना क्षेत्र कारंजा गांव निवासी स्वर्गीय दामोदर मंडल के पुत्र नवल मंडल (60) को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया. जहां से चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रात्रि में ही एंबुलेंस से भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान जख्मी नवल मंडल की मायागंज में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार तीनों बाइक सवार फुल्लीडुमर से रामपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान फुल्लीडुमर बाजार से कुछ आगे जाने पर विद्युत सब स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर खड़ी एक पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया. दुर्घटना के बाद चीख- पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने तीनों जख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर पहुंचाया.तथा मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि घटना में एक जख्मी की मौत की सूचना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने पिकअप व बाइक को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >