भूमि विवादों के निपटारे को राजस्व विभाग का महाअभियान

भूमि विवादों के निपटारे को राजस्व विभाग का महाअभियान

पंजवारा. बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में भूमि सर्वे के दौरान हुई त्रुटियों को लेकर लंबे समय से रैयत परेशान थे. अब इन समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व विभाग मंगलवार से राजस्व महाअभियान की शुरुआत करने जा रहा है. अंचलाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि अभियान की पहली कड़ी में गुरुद्वारा और महुआ पंचायत में शिविर आयोजित होगा.शिविर में रैयतों की ओर से जमाबंदी में त्रुटि, खाता व खेसरा सुधार के साथ-साथ नयी जमाबंदी से जुड़े दावे और आपत्तियां स्वीकार की जायेगी. उन्होंने कहा कि शिविर स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.अभियान का मकसद रैयतों को समय पर राहत पहुंचाना और जमीन विवादों का त्वरित निपटारा करना है. गांव-गांव के लोगों में शिविर को लेकर उत्सुकता है. रैयतों का कहना है कि अगर इस बार त्रुटियों का सही सुधार हो गया तो वर्षों से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >