लौढ़िया खुर्द पंचायत में राजस्व शिविर आयोजित

बाराहाट प्रखंड की लौढ़िया खुर्द पंचायत में शुक्रवार को राजस्व महा अभियान शिविर का आयोजन किया गया

बांका. बाराहाट प्रखंड की लौढ़िया खुर्द पंचायत में शुक्रवार को राजस्व महा अभियान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मौजूद कर्मचारी पंकज कुमार की देखरेख में क्षेत्र के रैयतों ने जमीन के दस्तावेज में हुई त्रुटि को सुधारने के लिए आवेदन दिये. उन आवेदनों को वहां मौजूद डाटा एंट्री ऑपरेटर ने सूचीबद्ध किया और सभी किसानों को डिजिटल रूप में पावती रसीद दी. आयोजित शिविर में बंटवारा नामा, ऑनलाइन जमाबंदी सहित उत्तराधिकारी छूटे हुए जमाबंदी को लेकर आवेदन दिये गये. शिविर में अंचल कार्यालय के त्रिपुरारी कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर विकास कुमार, आदित्य कुमार, प्रेम कुमार, सरस्वती साक्षी सहित राजस्व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >