औरिया व मिर्जापुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर

बाराहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ओरिया पंचायत के मनरेगा भवन व मिर्जापुर पंचायत के बढ़ौना गांव में रविवार को राजस्व महाअभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया

बांका. बाराहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ओरिया पंचायत के मनरेगा भवन व मिर्जापुर पंचायत के बढ़ौना गांव में रविवार को राजस्व महाअभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार एवं मधेश कुमार की अगुवाई में क्षेत्र के संबंधित पंचायत के किसानों ने अपने जमीन के संबंधित दस्तावेज में हुई त्रुटि को सुधार के लिए शिविर में आवेदन दिया. जिसको शिविर में मौजूद डाटा एंट्री ऑपरेटर ने सूचीबद्ध किया और आवेदन संग्रह किया. मौके पर डाटा इंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार, विकास कुमार, तृप्ति कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रेम शंकर कुमार, संगम कुमार, सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >