ढोंड़ियातरी पहले व घोरमारा टीम ने दूसरे मैच में की जीत दर्ज

ढोंड़ियातरी पहले व घोरमारा टीम ने दूसरे मैच में की जीत दर्ज

कटोरिया. कटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत बैरीसाल गांव के मैदान में बैरीसाल क्रिकेट टूर्नामेंट (बीसीएल) 2024-25 के तहत शनिवार को दो मैच खेले गए. जिसमें ढोंड़ियातरी व घोरमारा की टीम ने मैच में जीत दर्ज की. पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर के मैच में ढोंड़ियातरी टीम ने छह विकेट खोकर 146 रन बनाए. जवाबी पारी में दर्वेपट्टी की टीम 11 ओवर 3 गेंद पर 95 रनों के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गयी. ढोंड़ियातरी की टीम 51 रनों से विजयी घोषित हुई. मैन ऑफ दि मैच का खिताब दिनेश को मिला. उसने सर्वाधिक 65 रन बनाए व तीन विकेट भी चटकाए. दूसरे मैच में हड़हार की टीम ने 8 विकेट खोकर 103 रन बनाए. जवाबी पारी में घोरमारा की टीम ने 10 ओवर 4 गेंद पर 6 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच में जीत दर्ज की. घोरमारा की टीम चार विकेट से विजयी घोषित हुई. मैन ऑफ दि मैच का खिताब ज्ञास को मिला. उसने 9 गेंद में 29 रन बनाए व चार महत्वपूर्ण विकेट भी लिए. मैच में अंपायर की भूमिका आकाश व आशीष ने निभाई. जबकि कॉमेंट्री गौरव कुमार ने किया. बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य आयोजक सुनील कुमार शर्मा, अध्यक्ष शंभू यादव, संयोजक हितेश सिंह के अलावा खेलप्रेमी मो शमशाद, कमल यादव, गजेंद्र यादव, गुड्डू स्वर्णकार, रामदेव राय, नंदकिशोर यादव, कुमोद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विकास यादव, चिरंजीवी यादव, माथुर यादव, सुभाष कुमार, गिरीश कुमार आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मैच आगामी 12 जनवरी को खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >