आंबेडकर की जयंती पर निकालेंगे जुलूस

सीओ को दिया आवेदन

धोरैया. 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आंबेडकर युवा समिति बटसार बाजार की ओर से जुलूस निकाला जायेगा. इसको लेकर सदस्यों ने बुधवार को अंचल कार्यालय धोरैया पहुंच सीओ श्रीनिवास सिंह को आवेदन दिया व इसमें आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया. आवेदन देने वाले शिव कुमार राम, मोती दास, मनोज दास, रोशन कुमार, विनोद दास, विकास मंडल, अमित कुमार, सीताराम रमन, बबलू दास आदि ने कहा है कि आंबेडकर जयंती के मौके पर सभी सदस्यों एवं बटसार पंचायत के बहुजनों की ओर से बाइक, टेंपो एवं डीजे के साथ जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है, जो बटसार से धोरैया चांदनी चौक तक जायेगा. चांदनी चौक से लौटने के उपरांत प्रखंड कार्यालय में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. इस संदर्भ में सीओ ने कहा कि प्राप्त आवेदन के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >