वज्रपात की तेज आवाज से गर्भवती महिला अचेत, रेफर

वज्रपात की तेज आवाज से गर्भवती महिला अचेत, रेफर

अमरपुर. थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव में सोमवार की शाम बारिश के साथ ही हुई बज्रपात की तेज आवाज से एक गर्भवती महिला अचेत हो गयी. आनन-फानन में परिजनों ने अचेता अवस्था में महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ अपुर्व अमन सिंह ने उक्त गांव निवासी वसीम अंसारी की पत्नी जीनत परवीन का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. महिला के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम उक्त महिला घर की आंगन में बर्तन धो रही थी. तभी अचानक पड़ोस में किसी जगह वज्रपात हो गयी. जिसकी तेज आवाज से महिला मुर्छित होकर गिर गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >