बाराहाट. जिला की पुलिस पुलिस सप्ताह दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. रविवार को बाराहाट थाना परिसर में थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. जिसमें पुलिस के कई पदाधिकारी व पुलिस जवानों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर अपना शारीरिक योगदान दिया. मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला पुलिस पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी थाना की पुलिस द्वारा पुलिस सप्ताह दिवस को मनाया जा रहा है. इन 7 दिनों में पुलिस के अधिकारी व पुलिस के जवान पूर्व के तय कार्यक्रमों के अनुसार थाना परिसर में उसमें शामिल होते हैं. जहां पर पुलिस के अधिकारियों ने आपसी सामंजस्य व उनके विभिन्न कर्तव्यों को लेकर उन्हें दक्ष किया जाता है. रविवार के कार्यक्रम में मौके पर पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, रवीश कुमार सिंह, ललित कुमार, विजय कुमार, पीयूष कुमार, रोशन कुमार सहित कई पुलिस के जवान मौके पर मौजूद थे.
थाना परिसर में मनाया पुलिस सप्ताह दिवस
जिला की पुलिस पुलिस सप्ताह दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. रविवार को बाराहाट थाना परिसर में थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया
