पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टर को किया जब्त, दो गिरफ्तार

धोरैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के पैर तथा उचडीहा बालू घाट से दो अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, वहीं पुलिस ने एक बाइक के साथ दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है.

धोरैया. धोरैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के पैर तथा उचडीहा बालू घाट से दो अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, वहीं पुलिस ने एक बाइक के साथ दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि छापामारी अभियान के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए गये. वहीं झारखंड के पथरगामा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव का श्रीपति पंजियारा तथा विनोद बड़वाइक को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में खनन पदाधिकारी को सूचना दी गयी है. मामले में खनन पदाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को बांका जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >