पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक फरार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई बांका/ रजौन. नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के इस्लामपुर मोड़ के समीप से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. पुलिस को चकमा देकर चालक भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस कार्रवाई के लिए निकली थी, तभी पुलिस की गाड़ी आता देख ट्रैक्टर चालक अपनी वाहन को छोड़कर भाग निकला. हालांकि पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. नवादा बाजार पुलिस ने अवैध बालू उत्खन्न व परिवहन के मामले में अज्ञात वाहन चालक सहित वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >