फोटो- थाना में जब्त जुगाड़ गाड़ी धोरैया. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर रब्बीडीह गांव के पास से अवैध बालू लदे एक जुगाड़ गाड़ी को जब्त कर लिया, हालांकि चालक भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि सूचना के आलोक में मुख्य मार्ग पर गश्ती कर रहे पुलिस वाहन को देख चालक बालू लदे जुगाड़ गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया. जुगाड़ गाड़ी को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. चालक व मालिक का पता लगाया जा रहा है.
पुलिस ने अवैध बालू लदे जुगाड़ गाड़ी किया जब्त
धोरैया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदी एक जुगाड़ गाड़ी को जब्त किया है। चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो थाना में जब्त जुगाड़ गाड़ी की | Prabhat Khabar Network