बेलहर थाना गेट पर 174 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

बेलहर थाना पुलिस ने एक वाहन जांच अभियान के दौरान टाटा टिगोर कार से 174 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार को जब्त कर लिया गया है.

Liquor Smuggling: बेलहर (बांका). बेलहर थाना पुलिस ने मद्यनिषेध थाना कटोरिया से मिली गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाकर एक टाटा टिगोर कार से 174 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए कार को जब्त कर लिया. दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मद्यनिषेध पुलिस की सूचना पर की गई घेराबंदी

बेलहर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में दो तस्कर अंग्रेजी शराब लेकर बेलहर की ओर आ रहे हैं. सूचना मिलते ही थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान संदिग्ध टाटा टिगोर कार को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखकर चालक वाहन तेज गति से लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन को सड़क पर आड़ा खड़ा कर कार को रोक लिया.

कार से 174 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

तलाशी के दौरान कार की डिक्की और सीट के नीचे रखे दो झोलों से कुल चार कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई. जब्त शराब में रॉयल स्टैग (750 एमएल) की 11 बोतल और (375 एमएल) की 24 बोतल, मैजिक मोमेंट्स (750 एमएल) की 12 बोतल, एम्पायर ब्लू (750 एमएल) की 6 बोतल, रॉयल चैलेंजर्स (750 एमएल) की 1 बोतल और (375 एमएल) की 48 बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 (180 एमएल) की 48 बोतल तथा 8 पीएम ब्लैक (180 एमएल) की 24 बोतलें शामिल हैं. कुल मिलाकर 174 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गयी.

दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नौगाय गांव निवासी सन्नी सिंह, पिता सुभाष सिंह तथा हरपुर थाना क्षेत्र के कलैय गांव निवासी रोशन सिंह, पिता धनंजय सिंह के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे शराब की खेप देवघर से लेकर नौगाय स्थित अपने घर जा रहे थे.

प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

Liquor Smuggling: थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि जब्त शराब और कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप किस नेटवर्क के माध्यम से लाई जा रही थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >