पुलिस ने कार से 72 कैन बियर, 20 बोतल शराब की बरामद

धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मंदार डेरु के पास से एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद की है.

धोरैया. धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मंदार डेरु के पास से एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद की है. जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना के आलोक में घेराबंदी करते हुए जब कार का पीछा किया गया तो तस्कर कार को छोड़कर फरार हो गया. तलाशी के दौरान कार से 72 कैन बियर, 20 बोतल विदेशी शराब तथा छह लीटर देसी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में थाना में जब्त कार के मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. होली के मद्देनजर शराब की खेप ले जायी जा रही थी, लेकिन कार्रवाई कर तस्कर के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >