पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर किया कुर्की जब्ती

पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर किया कुर्की जब्ती

भारी पुलिस कर्मियों को देख मोहल्ले में अफरा- तफरी का माहौल. अमरपुर. अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने थाने में दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्तों की धड़-पकड़ के लिए पुरी तरह से अपनी कमर कस लिया है.थाने में दर्ज फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए इश्तेहार चश्पाने के साथ-साथ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कुर्की जब्ती की घटना को धड़ल्ले से अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार की संध्या थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में अमरपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी शहनवाज अंसारी उर्फ छोटु मियां के घर कुर्की जब्ती की घटना को अंजाम दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उक्त फरार अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से कुर्की जब्ती करने का आदेश प्राप्त हुई थी जिसके आलोक में सोमवार को फरार अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती की गई है. वहीं दुसरी तरफ भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को देख बनहारा गांव में अफरा- तफरी की माहौल देखी गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >