पुलिस ने सीएसएफ जवानों के साथ किया फ्लैग मार्च

दीपावली, महापर्व छठ और विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है.

पंजवारा. दीपावली, महापर्व छठ और विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. रविवार को पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार की अगुवाई में पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर पंजवारा बाजार, संकट मोचन चौक सहित मुख्य सड़कों से गुजर कर विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा. पुलिस बल ने सबलपुर बाजार में भी फ्लैग मार्च किया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और सीएसएफ के जवान मौजूद रहे. स्थानीय लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी, साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गयी. थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार और चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है. किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >