मिर्जापुर बाजार में युवक को कट्टा व गोली के साथ पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर हवाई फायरिंग कर दी.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर हवाई फायरिंग कर दी. ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान मिर्जापुर बाजार निवासी श्याम साह के पुत्र नीतीश उर्फ गोलू साह के रूप में हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. तलाशी के दौरान युवक के पास से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात टूनो मंडल की पुत्री की शादी थी. घर में बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान घर की महिलाएं डीजे के साथ जल भरने दुर्गा मंदिर गयी थीं. वहीं किसी बात को लेकर बाजार के एक युवक से विवाद हो गया. विवाद की सूचना मिलने पर गोलू साह अपने साथी के समर्थन में कट्टा लेकर शादी समारोह में पहुंचा और हवाई फायरिंग करने लगा. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि युवक से देसी कट्टा, दो कारतूस और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. गुड्डू मंडल के लिखित आवेदन पर नीतीश उर्फ गोलू साह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आवेदन में दो वर्ष पूर्व मछली तालाब के समीप हुई एक हत्या की घटना का भी उल्लेख है, जिसमें आरोपित के पिता श्याम साह का नाम सामने आया था. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया है. युवक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >