बेलहर.
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. जिसमें चांदोडीह गांव के भागवत यादव व बेलहर के मो रुस्तम के विरुद्ध पूर्व से चल रहे मामले में फरार रहने के कारण न्यायालय ने वारंट जारी कर देने के बाद पुलिस ने दोनों को उसके ही घर से छापामारी कर गिरफ्तार किया. जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि आदित्य कुमार एवं पुलिस जवान शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
