आइटीआई बांका में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रुक्मिणी देवी हनुमान दास राजगढ़िया सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांका में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ

बांका. सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रुक्मिणी देवी हनुमान दास राजगढ़िया सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांका में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ. प्राचार्य शाश्वत की मौजूदगी में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पियूष ऑटोमोबाइल्स के प्रतिनिधियों ने इस दौरान प्रतिभागियों को कंपनी के संदर्भ में आवश्यक जानकारी दी. साथ ही इस कंपनी में जाॅब को लेकर भी नये अवसर पर प्रकाश डाला. कहा कि इस कंपनी के वर्कशाॅप में टेक्नीशियन पद पर आइटीआई उत्तीर्ण प्रतिभागियों की आवश्यकता है. यहां बेहतर प्रशिक्षण के साथ आगे बढ़ने की संभावनाओं को बल मिलेगा. प्राचार्य ने कहा कि संस्थान स्तर से विभिन्न कंपनियों को जाॅब के लिए आमंत्रित किया जाता है, ताकि यहां से पास आउट प्रतिभागियों को काम करने का अवसर प्रदान हो सके और उनका अनुभव भी विकसित हो सके. मौके पर ग्रुप अनुदेशक धनंजय कुमार, गोपाल श्रीवास्तव, शीतिका कुमारी, रवि राज मल्होत्रा साहित अन्य मुख्य रुप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >