टोटो पलटने से यात्री का टूटा दाहिने पैर की हड्डी, देवघर रेफर

टोटो पलटने से यात्री का टूटा दाहिने पैर की हड्डी, देवघर रेफर

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत बगडुब्बा गांव के समीप हुई टोटो दुर्घटना में एक यात्री के दाहिने पैर की हड्डी टूट गयी. दुर्घटना में बसमत्ता पंचायत के कल्होड़िया गांव निवासी स्व नुनेश्वर यादव के जख्मी पुत्र बासुदेव यादव (48वर्ष) को परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एसडी मंडल ने उसका प्राथमिक उपचार किया. फिर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. दुर्घटना के संबंध में जख्मी बासुदेव यादव ने बताया कि वे टोटो पर सवार होकर अपने गांव से कोरिया गांव रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे. बगडुब्बा गांव के समीप चालक द्वारा संतुलन खो दिये जाने के कारण टोटो सड़क किनारे ही गड्ढे में पलट गयी. जिसमें उनके दाहिने पैर की हड्डी टूट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >