मां सरस्वती की आराधना में डूबा पंजवारा

विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पूजन का पावन पर्व वसंत पंचमी शुक्रवार को पंजवारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया

पंजवारा. विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पूजन का पावन पर्व वसंत पंचमी शुक्रवार को पंजवारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा, राजकीय मध्य विद्यालय पंजवारा सहित अन्य सरकारी व निजी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों व गली-मोहल्लों के युवा क्लबों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर कलश स्थापना के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. पूजा आयोजनों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व श्रद्धालुओं की भागीदारी रही. वर दे वीणावादिनी वर दे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा. पंजवारा के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी युवाओं द्वारा प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से मां सरस्वती की आराधना की गयी. वसंत के आगमन के इस पर्व को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु दिनभर पूजा-दर्शन के लिए विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचते रहे. संध्या के समय भी बड़ी संख्या में लोग मां के दर्शन के लिए पंडालों में जुटे रहे, वहीं कई स्थानों पर कीर्तन-भजन का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा. सरस्वती पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOURAV KASHYAP

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >