विश्वकर्मा पूजा से पहले पंजवारा बाजार में बढ़ी रौनक, खरीदारी को उमड़ी भीड़

विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों को लेकर पंजवारा बाजार में रौनक छा गई है. 7 सितंबर को होने वाली पूजा के लिए लोग खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं. पूजन सामग्री से लेकर सजावट के सामान तक, हर जगह चहल-पहल देखी जा रही है.

पंजवारा (बांका) : 17 सितंबर को होने वाली विश्वकर्मा पूजा को लेकर पंजवारा बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. पूजा की तैयारी के लिए बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ रही है. पूजा सामग्री, भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, फूल और सजावट के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गयी है.

पूजा सामग्री और सजावट के सामान की बढ़ी मांग

विश्वकर्मा पूजा को लेकर मोटर पार्ट्स की दुकानों, गैराज, वेल्डिंग सेंटर और विभिन्न तकनीकी प्रतिष्ठानों से जुड़े लोग तैयारियों में जुटे हैं. लोग अपनी दुकानों, प्रतिष्ठानों, वाहनों और कार्यस्थलों को सजाने के लिए पूजा सामग्री और सजावट के सामान खरीद रहे हैं.

पंजवारा बाजार में सुबह से ही कई दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है. दुकानदारों के अनुसार पर्व को लेकर खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक बढ़ी है.

सर्विस सेंटर और वाशिंग सेंटर पर भी भीड़

विश्वकर्मा पूजा के मौके पर वाहन और कल-कारखानों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पूजा की जाती है. इसे देखते हुए क्षेत्र के वाहन सर्विस सेंटर और वाशिंग सेंटर पर भी ग्राहकों की संख्या बढ़ गयी है.

कार, ऑटो, ट्रैक्टर और बाइक मालिक अपने वाहनों की सफाई और सर्विसिंग कराने पहुंच रहे हैं. कई जगहों पर वाहन चालकों को अपनी बारी के लिए इंतजार भी करना पड़ रहा है.

मिठाई और फल की दुकानों पर भी बढ़ी बिक्री

पूजा के लिए प्रसाद और फल की खरीदारी को लेकर मिठाई और फल दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखी जा रही है. लोग पूजा के लिए मिठाई और अन्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं.

विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजार में बढ़ी गतिविधियों से स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >