शिक्षक दिवस के पूर्व पेंटिंग प्रतियोगिता काआयोजन

जयप्रभा महिला विकास केंद्र काल्हाजोर में शिक्षक दिवस के पूर्व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

बौंसी. जयप्रभा महिला विकास केंद्र काल्हाजोर में शिक्षक दिवस के पूर्व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के आयोजन कर्ता कला शिक्षक राकेश गुप्ता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया गया और सीनियर और जूनियर ग्रुप में बनाकर प्रतियोगिता करवाई गयी. मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन पेंटिंग बनाकर आयोजक सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं को अभिभूत कर दिया. कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि छात्र बादल, पूनम, आशीष, अमित, रंजू, सोनाक्षी सोरेन सहित भारी संख्या में बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को आज शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जायेगा. मौके पर संस्था के शमशेर राज, कविता गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >