पांच दशक पुराना प्रखंड मुख्यालय भवन होगा ध्वस्त, बनेगा हाईटेक भवन

लगभग पांच दशक से भी अधिक समय से क्षेत्र की सेवा कर रहा प्रखंड स्तरीय मुख्यालय भवन को अब जमींदोज करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

बाराहाट. लगभग पांच दशक से भी अधिक समय से क्षेत्र की सेवा कर रहा प्रखंड स्तरीय मुख्यालय भवन को अब जमींदोज करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. हालांकि इसी स्थान पर पुनः एक हाईटेक प्रखंड मुख्यालय भवन के निर्माण की योजना विचाराधीन है. इसके निर्माण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गयी है और शीघ्र ही यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन तैयार किया जाएगा, जहां सभी अधिकारियों के लिए कार्यालय उपलब्ध होंगे. निर्माण कार्य के दौरान सरकारी सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है. प्रखंड मुख्यालय परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित पंचायत सरकार भवन में सभी सरकारी विभागों को स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां फिलहाल सभी विभाग सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं. यहां अधिकारियों के बैठने और आम लोगों के आने-जाने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है. प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय मुख्यालय के निर्देश के आलोक में पुराने प्रखंड मुख्यालय भवन को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. उन्होंने कहा कि इसी स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से उक्त नया भवन बनाया जायेगा. तब तक पंचायत सरकार भवन में ही सभी विभाग कार्य करेंगे, जहां आम लोगों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है. सभी अधिकारी यहां नियमित रूप से उपलब्ध रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >