जनगणना कार्य को लेकर जागरूकता सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

स्व-गणना जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को आइटी भवन में बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ.

धोरैया. भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और आवास गणना के अंतर्गत स्व-गणना जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को आइटी भवन में बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. इसमें प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, बीपीआरओ अनुपम अनुराग, स्वच्छता पर्यवेक्षक, कार्यपालक सहायक सहित विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. इसमें लोगों को स्व गणना हेतु प्रेरित किया गया, विदित हो कि यह कार्यक्रम 17 से एक मई तक किया जाना है. बीडीओ ने बताया कि नागरिक अपने मोबाइल से लॉग-इन करते हुए 34 प्रकार के सूचना देते हुए ऑनलाइन रूप से गणना कर सकते हैं. इसमें अंतिम रूप से डेटा सबमिट करने के पश्चात एक आईडी प्राप्त होगा जिसे सुरक्षित रखना है. इसे दो मई से होने वाले प्रगणक के सहयोग से पूर्ण रूप से गणना कार्य संपन्न हो सकता है. इसके लिए प्रखंड स्तर से कर्मी प्रत्येक पंचायत में प्रतिनियुक्त किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग स्व गणना कर सकें. इसके साथ ही प्रचार प्रसार का भी कार्य प्रखंड मुख्यालय से प्रचार रथ के माध्यम से होगा. कार्यशाला में मुखिया अभय कुमार सिंह, रजनीश कुमार, अमरेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि गोपाल दास, मुखिया प्रतिनिधि मो अनवर, विपिन यादव, मंटू पासवान आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >