सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

शंभुगंज-खेसर मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप के समीप पिछले सप्ताह हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

शंभुगंज. शंभुगंज-खेसर मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप के समीप पिछले सप्ताह हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. रविवार की शाम पीएमसीएच, पटना में युवक ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान क्षेत्र के पकरिया निवासी अमरेंद्र नारायण सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सुमन सिंह के रूप में हुई है. पीड़ित अमरेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी का इलाज भागलपुर में चल रहा है. उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल को सुमन अपनी मां को देखने के लिए अपने साथी बंटी सिंह के साथ बाइक से भागलपुर गया था. वापस लौटने के दौरान उक्त स्थान के समीप एक बेकाबू पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को खेसर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जेएलएनएमसीएच, भागलपुर रेफर कर दिया. सुमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं, उसका साथी बंटी सिंह अभी भी भागलपुर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया.

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था सुमन

अमरेंद्र सिंह के तीन पुत्रों में सुमन सबसे बड़ा था. दूसरे नंबर पर पुटुश और सबसे छोटा कुणाल है. सुमन अपने पिता के साथ मिलकर खेती-किसानी करता था. उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पंचायत के मुखिया डॉ दीपक कुमार सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को दुर्घटना मुआवजा सहित अन्य सरकारी लाभ देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >