एनएसएस के स्वयंसेवकों ने निकाली नशामुक्ति रैली

एनएसएस के स्वयंसेवकों ने निकाली नशामुक्ति रैली

बांका/रजौन. स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत सोमवार को नशा मुक्ति रैली निकाली गयी. एनएसएस स्वयंसेवकों व शिक्षकों ने कार्यक्रम पदाधिकारी डा. राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली. रैली में शामिल लोगों ने नशामुक्ति से जुड़े प्रेरक नारे लगाये एवं दुष्परिणाम से लोगों को अवगत कराया. ग्रामीण बलदेव ठाकुर, भीम पासवान ने नशा नहीं करने का संकल्प भी लिया. इस दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी डा. राजीव रंजन सिंह, एनसीसी की कार्यक्रम समन्वयक शबनम भारती, वार्ड सदस्य पुष्पा कुमारी, डा. गंगाधर सिंह, डा. अरुण कुमार, प्रो सबिता कुमारी, अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार राव, उत्तम कुमार झा, स्वयंसेवक पूजा, सीमा, लवली, तमन्ना, अंशु, निभा, बंटी, जूली देवी, किरण, सुलेखा, गीता, चांदनी, पुतुल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >