मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ लोग हुए घायल

मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ लोग हुए घायल

कटोरिया के पपरेवा व आनंदपुर के बांकिडीह गांव में हुई घटना कटोरिया. कटोरिया थाना व आनंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को घटित मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं समेत नौ लोग जख्मी हो गए. सभी घायलों का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. कटोरिया थाना क्षेत्र के पपरेवा एवं आनंदपुर थाना क्षेत्र के बांकिडीह गांव में मारपीट की अलग-अलग घटनाएं हुई. कटोरिया के पपरेवा में मारपीट कांड में एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए. घायलों में लालटुश यादव, उसकी पत्नी सुनिता देवी व पुत्र राकेश कुमार शामिल हैं. वहीं आनंदपुर थाना के बांकिडीह गांव में हुई मारपीट कांड में दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हुए हैं. एक पक्ष से चंदन कुमार यादव, फूलिया देवी व बसंती देवी घायल हैं. जबकि दूसरे पक्ष से चंद्रिका यादव, विक्की कुमार व निक्कू कुमार घायल हैं. रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. उक्त घटनाओं के संबंध में संबंधित थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >