बांका. बिहार पुलिस ने सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एनआईसी बिहार को सौंपी है. जिसके बाद एनआईसी बिहार ने बांका सहित राज्य के 343 नव स्थापित थानों में सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी डा. शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी जिलों के प्रतिभागियों से संवाद किया. और सभी नव स्थापित थानों में सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 परियोजना के सफल रोलआउट (शुरुआत) के लक्ष्य पर जोर दिया. साथ ही सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के क्रियान्वयन में एक अग्रणी राज्य बनाने के प्रति अपना दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता व्यक्त की. ताकि अन्य राज्य बिहार के द्वारा विकसित प्रथाओं, नवाचारों और सॉफ्टवेयर कार्यान्वयन मॉडल का अनुसरण कर सकें. कहा कि एनआईसी बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार कई उत्कृष्ट तौर-तरीकों में योगदान दिया है. और परियोजना के रोलआउट के दौरान उच्च मानकों को बनाये रखने पर जोर दिया. वहीं एनसीआरबी के प्रतिनिधियों ने भी कार्यशाला के दौरान महत्वपूर्ण विशेषताओं पर प्रकाश डाला. एनआईसी बिहार के एसटीडी नवीन कुमार ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया. और परियोजना की कार्यान्वयन रणनीति और रोलआउट योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. बताया गया कि यह कार्यशाला बिहार के सभी नव स्थापित थानों में सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने वाली है. बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव को लेकर महिलाओं को किया जागरूक
बांका. डीएम के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास निगम, बांका अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के द्वारा सोमवार को लोधम पंचायत के गरभातरी, महादलित टोला में किशोरियों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा के संबंध में जागरूक किया गया. किशोरियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं शिक्षा से जुड़कर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया. इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर एवं मिशन शक्ति योजना की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीकांत कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ शेखर कुमार दास, विकास मित्र महेश कुमार दास सहित अन्य मौजूद थे.एनआईसी के द्वारा नव स्थापित थाना अधिकारियों को सीसीटीएनएस सीएएस की दी जानकारी
एनआईसी के द्वारा नव स्थापित थाना अधिकारियों को सीसीटीएनएस सीएएस की दी जानकारी
