नवविवाहिता का पति दो दिनों से लापता, प्रेमिका पर भगा ले जाने की आशंका, शिकायत दर्ज

Banka News : शादी के सिर्फ एक महीने बाद ही पति अचानक घर से गायब हो गया. घर में मोबाइल छोड़ दिया गया और कोई सूचना भी नहीं दी गई. अब पत्नी ने पति की कथित प्रेमिका पर उसे भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : कटोरिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बंगालगढ़ गांव की एक नवविवाहिता ने अपने पति के दो दिनों से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है. मामला सिर्फ गुमशुदगी का नहीं बल्कि प्रेम-प्रसंग के शक से जुड़ गया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

बिना किसी को बताये घर से निकल गया मुनेश मरांडी

बंगालगढ़ गांव की 19 वर्षीय सुमन मुर्मू ने बताया कि उसका पति मुनेश मरांडी पिछले दो दिनों से लापता है. वह बिना किसी को बताए घर से निकला और अपना मोबाइल भी घर में ही छोड़ गया. पत्नी ने जब कई बार संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद परिवार में चिंता बढ़ गई और ग्रामीणों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.

एक महीने पहले ही हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार सुमन मुर्मू की शादी लगभग एक महीने पहले ही बंगालगढ़ गांव के मुनेश मरांडी से हुई थी. शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक पति के लापता होने से परिवार सदमे में है. ससुराल और मायके दोनों पक्ष के लोग भी युवक की तलाश में जुट गए हैं.सोशल साइट के चैट से खुला बड़ा राजपत्नी का आरोप है कि पति के मोबाइल की जांच में सोशल साइट पर चैटिंग मिली है, जिसमें वह लंबे समय से एक लड़की के संपर्क में था. मोबाइल पर उसी लड़की के लगातार कॉल भी आते थे. सुमन ने बताया कि एक बार उसने खुद कॉल रिसीव किया तो बातचीत से प्रेम-प्रसंग की पुष्टि जैसी बातें सामने आईं.

प्रेमिका पर उठे गंभीर सवाल

नवविवाहिता ने आशंका जताई है कि चांदन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की ने ही उसके पति को भगा लिया है. यह आरोप फिलहाल जांच के दायरे में है और पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है.

पुलिस जांच में जुटी, परिवार को उम्मीद

कटोरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. वहीं परिवार को उम्मीद है कि मुनेश मरांडी जल्द सुरक्षित घर लौट आएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >