बाराहाट बीआरसी में नये बीईओ ने संभाला पदभार

कहा-प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता

पंजवारा. प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पदभार परिवर्तन किया गया. जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार ने अपना पदभार अमोद कुमार को सौंप दिया. पदभार ग्रहण करने के बाद नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमोद कुमार ने कहा कि वे जिलाधिकारी के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेंगे. प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी योजनाओं और सुविधाओं को बच्चों तक सुचारु रूप से पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि पांच माह के कार्यकाल में उन्होंने बेहतर तरीके से दायित्वों का निर्वहन किया. मौके पर लेखापाल मिथिलेश कुमार, एमडीएम प्रभारी अंकित मिश्रा, डाटा ऑपरेटर रूपेश कुमार सहित स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >