600 मीटर की दौड़ में मुकेश व रौनक भारती अव्वल

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी मशाल योजना के तहत शनिवार को मध्य विद्यालय रतनपुर बाराहाट के मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

पंजवारा. मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी मशाल योजना के तहत शनिवार को मध्य विद्यालय रतनपुर बाराहाट के मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक दिवाकर रजक, वरीय शिक्षक सुनील कुमार, शारीरिक शिक्षक रमेश कुमार तथा दीपक कुमार चौधरी, अपराजिता कुमारी और सरिता कुमारी ने बाल संसद के चयनित सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में करीब 170 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सर्वप्रथम एथलेटिक्स के तहत 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें वर्ग अष्टम के मुकेश कुमार ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया. जबकि बालिका वर्ग में अष्टम वर्ग की रौनक भारती ने बाजी मारी. साइकिलिंग प्रतियोगिता में भी छात्रों ने अपना दमखम दिखाया. बालक समूह में सप्तम वर्ग के विष्णु कुमार और बालिका समूह में सप्तम वर्ग की कोमल कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा बालक और बालिका दोनों वर्गों में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभावान 10 छात्र-छात्राओं का संकुल स्तर के लिए चयन किया गया. कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों ने बच्चों को खेल के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया. प्रधानाध्यापक दिवाकर रजक ने बच्चों को राज्य और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का संकल्प भी दिलाया. खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शिक्षकों ने आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >