बदमाशों ने घर में महिला को बंधक बनाकर किया मारपीट, लूटे नकदी व जेवरात

बदमाशों ने घर में महिला को बंधक बनाकर किया मारपीट, लूटे नकदी व जेवरात

अमरपुर. थाना क्षेत्र के मौलानाचक गांव में बदमाशों ने घर में सो रही एक महिला को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों रुपये की जेवरात लूटकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़ित गृहस्वामी कमलेश सिंह की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि शनिवार की रात पति, ससुर व पुत्र भोजन कर घर की छत पर सोने चले गये. वह अकेली घर के एक कमरे में सो गयी. देर रात भागलपुर जिला अंतर्गत मौजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज गांव निवासी राजेश साह, मंटु साह, रितेश साह, पंकज साह, दिलीप साह व पवन दास घर का दिवाल फांदकर उनके घर में प्रवेश कर गये और उन्हें बंधक बनाकर जबरन आलमीरा की चाभी उनसे ले लिया. बदमाशों ने आलमीरा में रखे डेढ़ लाख नगद, सोने की जेवरात, कांसे की बर्तन आदि की चोरी कर फरार हो गया. बदमाशों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर शोर मचाया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. बाद में महिला द्वारा शोर मचाने पर छत पर सो रहे उनका पति व अन्य परिजन व ग्रामीण आये और सारी घटना से अवगत हुआ. जख्मी महिला का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन दिया है पुलिस ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >