मनचलों ने पॉल्ट्री फार्म में लगायी आग, लाखों की संपत्ति हुई खाक

बांका के बेलहर में मनचलों ने एक पोल्ट्री फार्म में आग लगा दी, जिससे मालिक को साढ़े तीन लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेलहर (बांका). थाना क्षेत्र के बारा गांव में एक पोल्ट्री फार्म में मनचला के द्वारा आग लगा देने से पुरा पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो गया. जिससे लगभग साढ़े तीन लाख रुपया के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. इस संबंध में पोल्ट्री फार्म के मालिक कपिल कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात मनचलों के विरुद्ध शिकायत किया है.

उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि कुछ मनचले ने दुश्मनी से हमारे पोल्ट्री फार्म में आग लगा दिया. जिससे मेरा पूरा पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो गया. काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया. लेकिन तब तक उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ तेज प्रताप यादव ने वृंदावन से की भविष्यवाणी, कहा- बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >