पूर्व विधायक ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

राजद सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को पूर्व विधायक रामदेव यादव की अध्यक्षता में खेसर बाजार में आयोजित हुई.

फुल्लीडुमर. राजद सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को पूर्व विधायक रामदेव यादव की अध्यक्षता में खेसर बाजार में आयोजित हुई. मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी बूथों पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाना है. इसके लिए डोर टू डोर अभियान चलाने की बात कही गयी. वहीं नवनियुक्त पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष धनंजय मंडल ने बताया कि पूर्व विधायक एक श्राद्धा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खगड़ा गांव आये थे. इसी दौरान खेसर बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान पर चर्चा की गयी. इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेश यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष परमानंद मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, दलित नेता शंकर पासवान, पूर्व प्रमुख रामानंद यादव, छोटू शर्मा, उमेश यादव, अमरेंद्र राय, राहुल रंजन, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पंकज मंडल, अर्जुन मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >