आंगनबाड़ी केंद्रों पर फाइलेरिया उन्मूलन को ले खिलायी गयी दवाई

प्रखंड क्षेत्र की सभी 19 पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम बड़े जोर-शोर से चलाया जा रहा हैं.

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र की सभी 19 पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम बड़े जोर-शोर से चलाया जा रहा हैं. इसी कार्यक्रम के तहत जीविका दीदी ने घर-घर जाकर सभी महिलाओं को फाइलेरिया के बारे में जानकारी दी और आंगनबाड़ी केंद्र तक सभी महिलाओं को लेकर आयी और सभी बच्चों और महिलाओं को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर निःशुल्क डीईसी एवं अल्बेंडाजोल दवा खिलाई गयी. वहीं सभी महिलाओं ने सभी जीविका दीदी ने स्वास्थ्य विभाग, जीविका परियोजना एवं महिला विकास विभाग एवं बल विकास विभाग का जम कर सराहना करते हुए बिहार सरकार की जम कर तारीफ की गयी. वहीं बीडीओ नीतीश कुमार, सीएचसी शंभुगंज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय शर्मा, जिला जीविका परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार, जिला जीविका मॉनिटरिंग व इवोल्यूशन प्रबंधक आरफीन परवेज, जिला जीविका मानव संसाधन बेबी कुमारी एवं शंभुगंज प्रखंड जीविका बीपीएम राजीव राय द्वारा महिलाओं को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सरकार द्वारा चलायी जा रही कार्यक्रम के संबंधों में जानकारी देते हुए सभी को दवाई लेने के लिये प्रोत्साहित किया. बताया गया कि डीईसी एवं अल्बेंडाजोल गोली खिलाना है, जिसमें 2 से 5 वर्ष आयु वर्ग को एक-एक गोली, 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग को डीईसी की दो गोलियां, अल्बेंडाजोल का एक गोली, 15 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को डीईसी का तीन गोलियां, अल्बेंडाजोल का एक गोली खाना हैं. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >