पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

धूम-धाम से मनाया गया वट सावित्री पर्व

फोटो 6 बांका 08- वट वृक्ष की पूजा अर्चना करते सुहागिन महिलाएं.

प्रतिनिधि, बांका

जिले भर में गुरुवार को वट सावित्री का पर्व धूम-धाम से मनाया गया. सुहागिन महिलाएं सुबह में स्नान करने के बाद वटवृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं और विधि विधान से पूजा कर कच्चे धागे को पेड़ में बांधते हुए अखंड सौभाग्य के लिए अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की. शहर के भयहरण स्थान, तारा मंदिर, पंचमुंखी हनुमान मंदिर, अनुमंडल परिसर, समाहरणालय परिसर, कोर्ट परिसर आदि जगहों पर अवस्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना करते हुए सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की कथा सुनी. इस दौरान दान पुण्य देकर अखंड सौभाग्य की कामना की. महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर और बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही सावित्री अपने मृत पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस ले आयी थी. तब से विवाहित महिलाएं हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >