इंस्टाग्राम पर चैट कर प्रेम में की शादी, फिर चिट कर भागा प्रेमी

सोशल मीडिया से प्यार, मोहब्बत, शादी व धोखा की कहानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. एक ताजा मामला जयपुर थाना क्षेत्र में आया है

-चार माह से चैटिंग के दौरान हुआ था प्यार, शादी के 15 दिन बाद ही जेवरात व रुपये लेकर भागा दूल्हा

-जयपुर थाना क्षेत्र का मामला, पत्नी ने बेवफा पति पर दर्ज करायी प्राथमिकी

जयपुर.

सोशल मीडिया से प्यार, मोहब्बत, शादी व धोखा की कहानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. एक ताजा मामला जयपुर थाना क्षेत्र में आया है. क्षेत्र के बंधा गांव की युवती व नारायणपुर गांव के युवक के बीच इंस्टाग्राम पर पिछले चार माह से चैटिंग के दौरान पहले प्यार हुआ. फिर प्रेमी अपनी प्रेमिका को साथ मजदूरी करने बेंगलुरु ले गया. चार माह बाद घर लौटने पर प्रेमिका गर्भवती भी हो गयी. देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के बाबूपुर गांव में रामनवमी मेला में दोनों ने शादी कर ली. पंद्रह दिनों तक प्रेमी ने अपनी बहन के घर पर प्रेमिका पत्नी को रखा. फिर चार दिनों पहले ही बहाना कर प्रेमी दूल्हा नवविवाहिता प्रेमिका की जेवरात, मोबाइल, पचास हजार रुपये नकद, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज आदि लेकर फरार हो गया है. बेवफा प्रेमी क�� विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने प्रेमिका जयपुर थाना पहुंची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >