कार के धक्के से साइकिल सवार युवक जख्मी, रेफर

शुक्रवार को भेड़ा मोड़-पंजवारा मुख्य मार्ग पर लबोखर गांव के समीप कार एवं साइकिल सवार युवक के बीच भीषण टक्कर के बाद साइकिल सवार 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

बाराहाट. शुक्रवार को भेड़ा मोड़-पंजवारा मुख्य मार्ग पर लबोखर गांव के समीप कार एवं साइकिल सवार युवक के बीच भीषण टक्कर के बाद साइकिल सवार 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, लेकिन कार सवार बाल-बाल बच गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बाराहाट पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची बाराहाट पुलिस ने जख्मी पड़े अज्ञात व्यक्ति को बेहोशी की अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने जख्मी व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति पंजवारा की ओर से साइकिल से बाराहाट की ओर आ रहा था. भेड़ा मोड़ से कार पंजवारा की ओर जा रही थी. इसी दौरान लबोखर के पास सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति जख्मी हो गया. पुलिस ने कार को अपने कब्जे ले लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक जख्यी हुआ है. घायल की पहचान नहीं हो पायी है. कार को जब्त कर लिया गया है. पीड़ित पक्ष के लिखित आवेदन प्राप्त होते ही विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >