सोशल मीडिया की पहल पर अपने परिवार से मिली मुंगेर की भटकी महिला

बाराहाट प्रखंड के मोतीहाट प्रचंड धाम के पास पिछले कुछ दिनों से भटक रही एक महिला को ग्रामीणों की सजगता और सोशल मीडिया की मदद से उसके परिजनों से मिलवा दिया गया.

बांका/पंजवारा. बाराहाट प्रखंड के मोतीहाट प्रचंड धाम के पास पिछले कुछ दिनों से भटक रही एक महिला को ग्रामीणों की सजगता और सोशल मीडिया की मदद से उसके परिजनों से मिलवा दिया गया. महिला अपना नाम ज्योति कुमारी, पति संदीप कुमार, मिल्की चौक, जिला मुंगेर निवासी बता रही थी. मानसिक रूप से थोड़ा असंतुलित रहने के कारण वह अपने घर से भटककर यहां पहुंच गयी थी. ग्रामीण महिलाओं ने उसे अपने पास रखा और उसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की. रविवार की सुबह फेसबुक पर डाली गयी पोस्ट उसके परिजनों तक पहुंची. इसके बाद महिला का पति और परिजन मौके पर पहुंचे और सोनडीहा पंचायत के मुखिया निजाम दुर्रानी व ग्रामीणों की मौजूदगी में महिला को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया. ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि सोशल मीडिया के जरिये समय रहते परिजनों तक सूचना पहुंची और एक परिवार फिर से मिल सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >