छापेमारी में 45 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा व एसडीपीओ डाॅ रवींद्र मोहन प्रसाद के संयुक्त निर्देश पर होली पर्व को लेकर आनंदपुर थाना की पुलिस टीम ने शराब के निर्माण, बिक्री व सेवन के विरुद्ध सघन छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाया

कटोरिया. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा व एसडीपीओ डाॅ रवींद्र मोहन प्रसाद के संयुक्त निर्देश पर होली पर्व को लेकर आनंदपुर थाना की पुलिस टीम ने शराब के निर्माण, बिक्री व सेवन के विरुद्ध सघन छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में उत्तरी बारणे पंचायत के नारायणडीह गांव स्थित बाड़ी टोला से राजेश हांसदा के घर में आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. यहां लगभग 45 लीटर शराब बरामद हुई. करीब तीन क्विंटल जाबा महुआ को भी मौके पर ही विनष्ट कर दिया. पुलिस टीम ने शराब तस्कर राजेश हांसदा को गिरफ्तार भी कर लिया. इस मामले में आनंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार आरोपी राजेश हांसदा को पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >