संतमत सत्संग आश्रम में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, स्वामी अशोकानंद जी बोले- संतों की वाणी से धन्य होता है जीवन

Santmat Satsang Katoria : कटोरिया बाजार में संतमत सत्संग आश्रम में स्वामी अशोकानंद जी महाराज का एक दिवसीय आध्यात्मिक प्रवचन संपन्न हुआ. उन्होंने संतों की अमृतवाणी सुनने से जीवन धन्य होने और मानव जीवन के अनमोल महत्व पर जोर दिया.

Santmat Satsang Katoria : कटोरिया बाजार के सुईया रोड स्थित संतमत सत्संग आश्रम में रविवार को एक दिवसीय सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही. सभी ने संतवाणी का श्रवण कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया और भजन-कीर्तन में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया.

संतों की अमृतवाणी से जीवन होता है धन्य

मधेपुरा जिले के आलमनगर-बेहरायगंज से पधारे स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने ब्रह्मलीन महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के उपदेशों, भजन, स्तुति, आरती और सत्संग की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि संतों की अमृतवाणी सुनने मात्र से मानव जीवन धन्य हो जाता है. सत्संग मनुष्य के भीतर सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है.

मानव जीवन को बताया दुर्लभ और अनमोल

अपने प्रवचन में स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ और अनमोल है. ईश्वर का वास्तविक निवास मन की पवित्रता में होता है. यदि मन शुद्ध और निर्मल रहेगा तो जीवन स्वतः सुखमय और शांतिपूर्ण बन जाएगा. उन्होंने कहा कि चंचल मन ही मनुष्य को कुरीतियों और बुराइयों की ओर ले जाता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को ईश्वर का ध्यान, भजन, सत्संग और सद्कर्मों का मार्ग अपनाना चाहिए.

भजन-कीर्तन के साथ हुआ प्रसाद वितरण

पूरे कार्यक्रम के दौरान आश्रम का वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु पूरे मनोयोग से प्रवचन सुनते रहे और भजन-कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया. कार्यक्रम के समापन पर सभी महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रही सहभागिता

इस अवसर पर सत्संगप्रेमी श्यामनारायण गुप्ता, अगम वर्णवाल, कमलेश्वरी गांधी, विजय पोद्दार, उदय केशरी, प्रमोद चौधरी, संदेव चौधरी, दशरथ वर्णवाल, दीनबंधु वर्णवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. सभी ने संतमत की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >