लकड़ी लदे ई-रिक्शा की चपेट में आने से मजदूर घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज

Banka News : अमरपुर में सड़क हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. सामने से आ रहे लकड़ी लदे ई-रिक्शा ने संतुलन खो दिया और यात्री को टक्कर मार दी.

अमरपुर बांका से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

पत्तीचक गांव के समीप ई-रिक्शा और उस पर लदी लकड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

मजदूरी कर लौट रहा था युवक

घायल की पहचान गोपाल यादव के रूप में हुई है, जो नवाजगढ़ बिजली कॉलोनी का निवासी बताया गया है.घायल युवक ने बताया कि वह सोमवार शाम राजावर गांव से मजदूरी कर ई-रिक्शा से अमरपुर लौट रहा था. इसी दौरान पत्तीचक गांव के पास सामने से आ रहे लकड़ी लदे ई-रिक्शा ने अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी.

लकड़ी लगने से पैर हुआ जख्मी

हादसे के दौरान ई-रिक्शा पर लदी लकड़ी सीधे युवक के पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया.

डॉक्टरों ने किया प्राथमिक उपचार

अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार लकड़ी लगने से युवक का एक पैर जख्मी हुआ था.उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर है.

स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा पर जताई चिंता

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओवरलोड और अनियंत्रित ई-रिक्शा संचालन पर चिंता जताई. लोगों का कहना है कि लकड़ी और अन्य भारी सामान लेकर तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >