मथुरापुर गांव में आयोजित भागवत कथा में मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया.

धोरैया. प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. कथावाचक राहुल आनंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है. कथा के पांचवें दिन जिप उपाध्यक्ष सोनी सिंह के प्रतिनिधि डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भी पहुंचे. उन्होंने कथावाचक को शॉल भेंट कर व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया और कथा की सराहना की. इस अवसर पर मुख्य यजमान प्रभाष कुमार एवं उनकी पत्नी अंजनी कुमारी, भागवत कथा समिति अध्यक्ष उमाकांत दर्वे, सचिव देवनारायण कापरी, कोषाध्यक्ष राजेश रंजन, प्रद्युम्न प्रसाद मंडल, सुभाष मंडल, अनंत लाल मंडल, दीपनारायण पासवान, बोधि मंडल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे. कथा को लेकर पूरे गांव में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >